Shardiya Navratri 2025 Durga Vahan: शारदीय नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह महीना इतना पवित्र माना जाता है कि यदि कोई व्यक्ति शुभ कार्य करना चाहता है, तो उसके लिए यह समय अत्यंत उत्तम माना जाता है। शारदीय नवरात्रि पर माता रानी की उपासना करना भी बेहद शुभ होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर से हो रहा है। खास बात यह है कि इस बार नवरात्रि 9 नहीं, बल्कि कुल 10 दिनों की होगी।ऐसी मान्यता है कि माता रानी हर वर्ष अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं। इस बार नवरात्रि में माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। शास्त्रों के अनुसार, देवी दुर्गा के वाहन का विशेष महत्व होता है, जो वर्ष की सामाजिक और प्राकृतिक परिस्थितियों की झलक देता है। माना जा रहा है कि देश में अच्छी वर्षा होगी, कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी और समृद्धि के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कि हाथी वाहन का क्या धार्मिक महत्व है और यह नवरात्रि को क्यों बना रहा है और भी खास।
Click here to
Read more