श्राद्ध पक्ष की शुरुआत व समाप्ति ग्रहण के साथ हो रही है। सात सितंबर पूर्णिमा के दिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण भारत सहित एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और उत्तरी-दक्षिणी अमरीका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में यह दृष्टिगोचर होगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य रहेगा। अमावस्या पर 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण होगा। इसी दिन श्राद्ध पक्ष का समापन भी होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो न्यूजीलैंड, पैसिफिक क्षेत्र और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में यह दृष्टिगोचर नहीं होगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं रहेगा।
Click here to
Read more