अंबिकापुर. गणेश चतुर्थी पर शहर के विभिन्न पंडालों में विराजे प्रथम पुज्य भगवान गणेश की प्रतिमाओं का 10 दिनों तक पूजा-अर्चना की गई। शनिवार को विघ्नहर्ता को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने विदाई दी। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति द्वारा शहर के घड़ी चौक पर सामूहिक विसर्जन (Lord Ganesha idols immersion) के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से गणेश प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे भक्तों ने धूमधाम के साथ उनका विसर्जन किया। नाचते गाते हुए बड़े उत्साहित भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ शहर भ्रमण करते हुए मनोरम झांकी निकाली।
Click here to
Read more