Pola-Janta : बालोद जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पोला का पर्व मनाया गया। घर-घर में नंदी बैल की पूजा कर ठेठरी-खुरमी का भोग लगाया गया। किसानों ने अच्छी फसल की कामना की। गलियों में छोटे बच्चे नंदी बैल लेकर खेलते नजर आए। लड़कियां भी चूकी-पोरा लेकर समूह बनाकर खेल में जुटी रहीं। घर-घर विभिन्न पकवान बनाए गए। भगवान भोलेनाथ की सवारी नंदी की विशेष पूजा कर भोग लगाया गया।
Click here to
Read more